Home Chattisgarh जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्रिंसिपल संगीता नायर सस्‍पेंड, तिलक और...

जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्रिंसिपल संगीता नायर सस्‍पेंड, तिलक और रक्षा सूत्र पर किए थे भद्दे कमेंट्स

16
दुर्ग की प्राचार्या एस. संगीता नायर को शासन ने सस्‍पेंड कर दिया है। वे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम जेआरडी शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्‍थ थी।
 दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्या एस. संगीता नायर को छात्रों की चोटी, तिलक और रक्षा सूत्र पर अनुचित टिप्पणियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शासन को मिली शिकायतों के अनुसार नायर ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इनके कृत्यों से स्कूल और संकुल में असंतोष का माहौल पैदा हुआ, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन है। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए निलंबन की अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देने का निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here