Home Chattisgarh कुम्हारी के घरों में दिनदहाड़े उठाईगीरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे...

कुम्हारी के घरों में दिनदहाड़े उठाईगीरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे प्रश्न

191
0
Oplus_16908320
कुम्हारी। माना जाता है पुलिस का कार्य आम जनता की सुरक्षा प्रदान है। नागरिकों को घटना,दुर्घटना एवं अन्य अपराधों से सुरक्षा देने के साथ ही चोरी उठाईगीरी को रोकना भी पुलिस का ही काम होता है।
इन दिनों कुछ चोर कुम्हारी के घरों में धावा बोलने लगे हैं। उन्हें ना ही पुलिस का भय है और सीसीटीवी में भी कैद होने के डर से मुक्त हैं। घरों से मामूली चोरियों का मामला पुलिस तक पहुंचाना नगरवासी उचित नहीं समझते। वे यही मानते हैं कि पुलिस सामान्य चोरियों या घटनाओं पर कोई ध्यान नहीं देते। यदि किसी ज्वेलरी की दुकान या रसूखदार के दुकानों या घरों में चोरी की घटना हो जाए तो सम्पूर्ण अमला जाग उठती है।
कुम्हारी थाने की बात कुछ और है। स्टाफ और संसाधनों की कमी का राग हमेशा गाये जाते रहे हैं, थाना अवश्य बना दिये गये हैं लेकिन कोई निरीक्षक की नियुक्ति तक नहीं है। उप निरीक्षक ही थाने की बागडोर संभाले हुए हैं। ऐसी स्थिति में जनता का भविष्य ईश्वर के भरोसे ही माना जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here