Home मुम्बई पुणे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे ने किया करोड़ों का...

पुणे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे ने किया करोड़ों का जमीन घोटाला,भूमि स्वामियों ने छेड़ा आंदोलन 

24
Oplus_16908288
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक बड़ा भूमि घोटाला उजागर हुआ है। इस घोटाले में अजित पवार के बेटे का नाम सामने आने के बाद भूचाल आ गया है। अंदेशा यह लगाया जा रहा कि कुछ दिनों पूर्व एक महिला आईएएस अधिकारी को धमकाया था,जिसे कारण माना जा रहा है। वहीं भूमि स्वामियों का कहना है कि यह जमीन उनके पूर्वजों को शिवाजी ने दान में दी थी।
     मिडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की कम्पनी अमेनिकाडिया के माध्यम से बेशकीमती 40 एकड़ जमीन को कौड़ियों के भाव से खरीदा। उक्त शासकीय डेयरी के लिए सुरक्षित जमीन का वर्तमान बाजार भाव 1800 करोड़ रूपए है जिसे पार्थ की कम्पनी ने महज 500 रूपये स्टांप शुल्क जमा कर 300 करोड़ रूपये में यह जमीन हथियाने की कोशिश की है। जानकारी उजागर होने के बाद भूमि स्वामियों ने सड़क जाम कर आंदोलन कर दिये। अन्ततः मुख्यमंत्री फण्डवीस ने उक्त सौदे को रद्द कर जांच के आदेश कर दिये हैं। वहीं राहुल गांधी भाजपा सरकार पर फिर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वोट चोरी के बाद यह सरकारी जमीन घोटाला भी सामने आ गया है।
   पुणे के जमीन खरीदी बिक्री के सौदे को रद्द करने के साथ ही दो थानों में दिग्विजय पाटिल व अन्य दो लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है। आगे एफआईआर में अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को भी शामिल करने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here