नकली नोट छापने हेतु ऑन लाईन मंगाया था कलर फोटो कापी प्रिण्टर एवं पेपर
आरोपी व्दारा 500-200-100 रूपये के नकली नोट की छपाई की गई थी
पाटन । थाना रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलने की सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी साप्ताहिक बाजार पहुंची और सूचना की तस्दीक कर नकली नोट चलाने वाले अरूण कुमार तुरंग एवं इसकी पत्नी राखी तुरंग को पकड़ा गया। प्रार्थी तुलेश्वर सोनकर उन 40 साल ग्राम सिलपट थाना भखारा जिला धमतरी ने बताया कि ये और इसकी पत्नी सरिता सोनकर ग्राम रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आये थे। ये अपना पसरा रानीतराई के बाजार में पवन सब्जी वाला के पास अपना पसरा लगाया था। संध्या लगभग 05.30 बजे इसके पास एक व्यक्ति और एक महिला 60-रू का मटर और मिर्च खरीद कर इसे 500/- रूपए का नोट दिए, इसने उन्हें बाकी पैसे वापस किया और उस पैसे को अपने गल्ला में रख लिया कुछ देर बाद मंडी वाले माधव सोनकर ने व्यापारियों को बताया कि बाजार में नकली नोट चल रहा है। तब इसने अपने गल्ला को बारीकी से देखा जो देखने में तथा छूने से ही नकली नोट लगा, जिसका नंबर 9EP143736 है। दोनों आरोपी ने इसके साथ-साथ रानीतराई के बाजार में अन्य व्यापारियों भावेश देवागंन कौही, आदो राम बेलवाकुदा, दीपक साहू, संतोष देवागंन असोगा, शीतल यादव डिधारी, चंद्रिका बाई खपरी, रोहित सोनकर सब्जी मण्डी, भूपेन्द्र पटेल खपरी के पास भी सामान खरीद कर नकली नोट चलाना स्वीकार किया । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अप.क्र.-123/2025, घारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) बीएनएस आरोपी अरूण तुरंग एवं राखी तुरंग के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया ।




