कुम्हारी । शासन द्वारा नगर निगमों के आय के स्त्रोतों में इजाफा करने निर्णय लिया गया है कि क्षेत्र में निर्मित सभी सामुदायिक व मंगल भवनों को किराये पर देने हेतु ठेके पर देकर आप अर्जित की जायेगी । इसी संदर्भ में कुम्हारी नगर पालिका में भी विभिन्न शासकीय भवनो के निलामी हेतु फार्म वितरण का कार्य कर्मचारी द्वारा किया जा रहा था लेकिन अन्तिम समय में शुल्क जमा किये जाने के बावजूद एक टेंट संचालक पिंटू देवांगन को टेंडर हेतु फार्म इसलिये नहीं दिया गया कि कुम्हारी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मीना वर्मा का पुत्र हस्तक्षेप करते हुए कार्य को बंद करा दिया गया है। इस संबंध में जब न.पा. उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत एवं पूर्व नपा. अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर को जानकारी हुई तो कांग्रेसी महिला व पुरुष पार्षदो सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर के कक्ष में पहुंचकर विरोध दर्ज करते हुए शासकीय कार्यों में अध्यक्ष पुत्र पंकज वर्मा के द्वारा किये जा रहे हस्तक्षेप किये जाने पर आपत्ति दर्ज करते रहे। उपाध्यक्ष एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने सीधे तौर पर क्षेत्रीय प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण कार्य करने एवं कांग्रेसी पार्षदों के वार्डो की उपेक्षा करने का भी आरोप लगा है। कांग्रेसी पार्षदों एवं कार्यकताओं के आपत्ति को देखते हुए सी. एम.ओ. नेतराम चन्द्राकर ने उक्त निविदा को निरस्त करते हुए पांच दिनों बाद पुन: किये जाने का आवश्वासन दिया गया।