▪️ घटना के पश्चात फरार चाचा को 10 घंटे के भीतर घेराबंदी कर पकड़ा गया
▪️ घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जामुल। दिनांक 02.मार्च के मध्य रात्रि लगभग 11:30 बजे जामुल थाने को सूचना प्राप्त हुई कि रावणभाठा निवासी हेमंत साहू की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। जांच में पाया गया कि मृतक हेमंत साहू एवं उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा लोहे के पाइप से मृतक के सिर के पीछे बार-बार प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक की माता ललिता साहू की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 103 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना उपरांत आरोपी आशीष साहू, उम्र 25 वर्ष, फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी एवं घेराबंदी कर दिनांक 03.03.2026 को घटना के 10 घंटे से कम समय के भीतर आरोपी को जामुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।