दुर्ग । विगत दिवस सारंगढ़ के पत्रकार पोस राम साहू पर कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा उन के पत्रकारिता के दायित्व निर्वहन के दौरान अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई । इस घटना की गम्भीरता को लेकर प्रदेश पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप सान्याल ने दोषी अधिकारी पर कठोर कार्यवाही की मांग शासन प्रशासन से की है, ताकि भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारों के साथ ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृत्ति न हो । उन्होंने आश्वस्त किया है कि प्रदेश पत्रकार यूनियन, पत्रकारों के हितों और सुरक्षा को लेकर सजग है । उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार बन्धुओं को जनहित के खबरों के संकलन के दौरान सजगता और एकजुटता बनाए रखने की भी समझाईस दी है ।