Home देश कृषि सेक्टर पर फंसा पेच! यूएस ने भारत को बताया ‘टफ नट...

कृषि सेक्टर पर फंसा पेच! यूएस ने भारत को बताया ‘टफ नट टू क्रैक’, सामने आई ट्रेड डील पर ये बड़ी बात

8
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील को लेकर वॉशिंगटन में तीन दिन की उच्चस्तरीय वार्ता पूरी हो गई है. इस बैठक के बाद अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीयर ने कहा कि कृषि के मुद्दे पर भारत से समझौता करना आसान नहीं है, लेकिन दोनों देश आपसी सहमति से कोई बीच का रास्ता निकाल सकते हैं. जेमिसन ग्रीर ने ‘वेज एंड मीन्स कमेटी’ से कहा, ‘भारत हार्ड नट टू क्रैक (टेढ़ी खीर है), उन्होंने बहुत लंबे समय से अपने कृषि बाजारों को सुरक्षित रखा है.’

जैमीसन ग्रीयर ने यह बयान अमेरिकी कांग्रेस की हाउस वेज एंड मीन्स कमेटी की बैठक में दिया, जहां वह ट्रंप प्रशासन की 2026 की ट्रेड पॉलिसी पर सवालों का जवाब दे रहे थे. आपको बता दें कि अमेरिका के आयोवा राज्य के चौथे संसदीय जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले रैंडी फीनस्ट्रा, वेज एंड मीन्स और एग्रीकल्चर कमेटियों के सदस्य हैं. उन्होंने भारत के एग्रीकल्चर मार्केट में पहुंच और डीडीजी (डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स), सोयाबीन मील और एथेनॉल जैसे उत्पादों के निर्यात को लेकर सवाल भी उठाए. आयोवा अमेरिका के सबसे बड़े अंडा उत्पादन वाले क्षेत्रों में से एक है और मक्का, सोयाबीन, पोर्क और बायोफ्यूल उत्पादन में भी शामिल है.

ट्रेड डील और फ्रेमवर्क में अच्छी प्रगति

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रैंडी फीनस्ट्रा ने कहा कि कृषि के मामले में भारत दुनिया के सबसे ज्यादा प्रतिबंध वाले बाजारों में से एक है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका और भारत के बीच चल रही ट्रेड डील और फ्रेमवर्क में अच्छी प्रगति होगी. उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर किसी समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here