Home देश सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को, मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को, मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले मंत्रियों की संभावित सूची सामने आई, पीएम मोदी और अमित शाह की रहेगी मौजूदगी

2

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आगामी 7 मई को होने जा रहा है. सूत्रों की जानकारी के अनुसार, पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस भव्य समारोह का गवाह बनेगा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक, पटना जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह पहली बार होगा जब बिहार में किसी राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में प्रधानमंत्री स्वयं शिरकत करेंगे. राजनैतिक गलियारों में इस कदम को एनडीए के शक्ति प्रदर्शन और 2029 के लोकसभा चुनावों की पूर्व तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एक विशाल मंच तैयार किया जा रहा है. इस बीच मंत्रियों की संभावित सूची भी सामने आ गई है जिसे आप आगे देख सकते हैं.
जेडीयू कोटे से अनुभवी चेहरों पर भरोसा
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने कोटे के लिए अनुभवी और वफादार नेताओं की सूची तैयार की है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, और लेसी सिंह जैसे दिग्गज चेहरे फिर से मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. साथ ही, मदन सहनी, जमा खां, और सुनील कुमार को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलना लगभग तय है. सामाजिक संतुलन साधने के लिए शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, और जयंत राज या भगवान सिंह कुशवाहा के नामों पर मुहर लग सकती है.
जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री
1.श्रवण कुमार
2.अशोक चौधरी
3.लेसी सिंह
4.मदन सहनी
5.जमा खां
6.सुनील कुमार
7.शीला मंडल
8-रत्नेश सदा
9-बुलो मंडल
10-जयंत राज या भगवान सिंह कुशवाहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here