Home देश इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद आज सोना ₹9000 महंगा! चांदी 16000 रुपये...

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद आज सोना ₹9000 महंगा! चांदी 16000 रुपये उछली, देखें लेटेस्ट रेट

5

सरकार ने 12 मई को देर रात सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी. बुधवार को जारी सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह कदम कीमती धातुओं के आयात को कम करने और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटाने के लिए उठाया गया है. इस फैसले के बाद आज 13 मई को सोना-चांदी महंगा हो गया है. गोल्ड एमसीएक्स पर सुबह 9 बजे ₹9000 महंगा होकर 162648 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है. चांदी 16000 रुपये चढ़कर 265805 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना-चांदी चढ़ गया है.
कॉमैक्स पर सोने का रेट 0.51 फीसदी बढ़त के साथ 4,711 पर कारोबार कर रहा है. चांदी 2.29 फीसदी चढ़कर 87.555 पर ट्रेड कर रहा है.
देशभर में सोने-चांदी की कीमतें
देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिला. दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए ₹1,54,140 रहा, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में इसकी कीमत ₹1,53,990 दर्ज की गई. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा, जहां 24 कैरट गोल्ड का भाव ₹1,56,340 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here