Home देश बारामती विमान हादसा: किस कंपनी का था प्लेन, कौन है इसका मालिक...

बारामती विमान हादसा: किस कंपनी का था प्लेन, कौन है इसका मालिक और कैसे हुआ क्रैश

6

बारामती में एक बार फिर ट्रेनिंग विमान हादसे का मामला सामने आया है. सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला दो सीटर विमान था, जो बारामती के गोजूबाबी गांव में गिर गया. विमान में उड़ान के दौरान इसके इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की गई. इससे पहले भी इसी इलाके में अजित पवार से जुड़ा विमान हादसा हो चुका है.
जिस विमान में ये हादसा हुआ है वह रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था. इसकी शुरुआत 2018 में अक्षय कुमार नामक एंटरप्रेन्योर ने की थी, जो इसके मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रमोटर हैं. दिल्ली की यह कंपनी चार्टर फ्लाइट्स, एयर एम्बुलेंस सर्विस और जनरल एविएशन से संबंधित सर्विसेस देती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here