Home Uncategorized मुरारीलाल साव बने परिक्षेत्र साहू संघ कुम्हारी के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष भुजबल...

मुरारीलाल साव बने परिक्षेत्र साहू संघ कुम्हारी के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष भुजबल साहू के इस्तीफे के बाद हुई नियुक्ति

8
0
कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष पद पर मुरारीलाल साव की नियुक्ति हुई है। बता दे कि साहू संघ परिक्षेत्र में आने वाले ग्राम परसदा कुगदा कुम्हारी एवं रामपुर चारो इकाई के प्रमुख के पद पर श्री साव की नियुक्ति तहसील साहू संघ के अध्यक्ष ढालसिंह साहू के निर्देशानुसार एवं परिक्षेत्र स्तर के बैठक संपन्न कर की गई। गौरतलब है कि श्री साव की नियुक्ति पूर्व अध्यक्ष भुजबल साहू के इस्तीफे के बाद कि गई। इनसे पहले मुरारीलाल साव परिक्षेत्र संघ में उपाध्यक्ष के पद पर आसीन थे। वहीं बैठक में समाज के समस्त सदस्यों ने इस पद के लिए श्री साव को बधाई दी एवं पदभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने माँ कर्मा की आरती के पश्चात् इन्हें पगड़ी बांधकर सियान का दायित्व सौंपा। तत्पश्चात प्रस्तावित विषयों पर बैठक की कार्यवाही हुई l अध्यक्षता करते हुए मुरारी लाल साव ने कहा की समाज में बुराइयों को दूर कर स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में हम आगे कार्य करेंगे l उक्त बैठक में राम नारायण साहू किसान प्रकोष्ठ संयोजक जिला साहू संघ दुर्ग, तहसील अहिवारा से प्रतिनिधि अशोक साहू, संयोजक भुवन साहू ऑडिटर,, संघठन सचिव निखिल साहू, संतराम साहू, श्रीमती लीला साहू, जितेश्वरी साहू युवा प्रकोष्ठ संयोजक देवानंद साहू गोढ़ी परिक्षेत्र अध्यक्ष भुनेश्वर साहू सहित परिक्षेत्र के डेहर सिँह गुरूजी महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकी साहू संघठन सचिव बी एल साहू श्रीमती राजिम साहू सचिव सुनील साहू ऑडिटर संतोष साहू, कोषाध्यक्ष देवानंद साहू, देवनारायण साहू, रामू साहू मणिलाल साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here