Home Uncategorized जलाराम लॉज दुर्ग में देह व्यापार संचालित करते पुलिस ने मारा छापा,...

जलाराम लॉज दुर्ग में देह व्यापार संचालित करते पुलिस ने मारा छापा, 03 आरोपी गिरफ्तार

20
0
▪️ रेड के दौरान लॉज से 02 पुरुष एवं 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले तथा लॉज का संचालक भी मौके पर मिला
▪️ मौके से लगभग ₹20,000 नगद, 04 मोबाइल फोन एवं 80 कंडोम पैकेट भी जप्त 
दुर्ग । मध्य रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसी की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान लॉज में 02 पुरुष. विजय गुजराती, नारायण देशमुख, तमाशा कुमार साहू एवं 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला एक व्यक्ति भी उपस्थित था। कार्रवाई के दौरान अनैतिक देह व्यापार से संबंधित 80 कांडोम, 04 मोबाइल फोन एवं लगभग ₹20,000 नगद जप्त किया गया।
प्रकरण में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसी की संयुक्त टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय, त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here