Home देश-विदेश डोनाल्ड ट्रंप हुए और ताकतवर, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ा दी शक्ति, अब...

डोनाल्ड ट्रंप हुए और ताकतवर, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ा दी शक्ति, अब उनका फैसला ही ब्रह्मा की लकीर

4
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी ताकत दी है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति की शक्तियों का दायरा काफी बढ़ा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्वतंत्र फेडरल एजेंसियो के प्रमुखों को हटाए जाने के फैसले को सही ठहराया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रपति के अधिकारों का दायरा बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब ज्यादातर स्वतंत्र संघीय एजेंसियों के प्रमुखों को अपनी इच्छा से पद से हटा सकते हैं. हालांकि, इस फैसले में फेडरल रिजर्व यानी अमेरिकी केंद्रीय बैंक को इससे अलग रखा गया है.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जजों अपने फैसले में यह भी कहा कि फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक (Lisa Cook) फिलहाल अपने पद पर बनी रहेंगी. वह ट्रंप प्रशासन की ओर से उन्हें हटाने की कोशिश के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने उन पर मॉर्गेज फ्रॉड के आरोप लगाए हैं. हालांकि, कुक ने इन आरोपों से इनकार किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here