Home देश चीन ने दिखाई रहस्‍यमयी सिक्स्थ जेनरेशन फाइटर जेट की पहली झलक, क्‍या...

चीन ने दिखाई रहस्‍यमयी सिक्स्थ जेनरेशन फाइटर जेट की पहली झलक, क्‍या खास है इसमें

4
0

चीन ने पहली बार अपने सिक्स्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की आधिकारिक झलक दिखाई है. चीन की सेना PLA के आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी एक वीडियो में कुछ सेकंड के लिए एक बिना पूंछ वाला लड़ाकू विमान दिखाई देता है. माना जा रहा है कि यही चीन का नया सिक्स्थ जेनरेशन फाइटर जेट है.

वीडियो में Y-20 ट्रांसपोर्ट विमान के दो पायलटों की बातचीत भी सुनाई देती है. एक पायलट पूछता है, आज किसे हवा में ईंधन भरना है? जवाब मिलता है, पहले मास्टर सिक्स, फिर लिटिल सिक्स. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि लिटिल सिक्स नाम इसी नए फाइटर जेट के लिए इस्तेमाल किया गया है. पहली बार चीन के सरकारी मीडिया ने इस तरह इसका इशारा किया है.

विशेषज्ञों का कहना है कि इस वीडियो से यह भी पता चलता है कि नया फाइटर जेट हवा में ईंधन भरने की क्षमता रखता है. अगर ऐसा है तो इसका मतलब है कि विमान का परीक्षण काफी आगे बढ़ चुका है और यह लंबी दूरी तक मिशन पूरा कर सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here