समिति प्रबंधक बहादुर पिपरिया ने शासन की योजनाओं की दी जानकारी
अर्जुन्दा। सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसतराई पंजीयन क्रमांक 212 शाखा अर्जुन्दा में भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के 05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन समिति प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में भगवान बलराम का पूजा अर्चना के बाद छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत आरपा पैरी के धार से शुरुआत की गई।संस्था के प्राधिकृत अधिकारी सतीश साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में सहकार सदस्यता अभियान के तहत 3 नवीन कृषक बनाया गया एवं समिति प्रबंधक बहादुर पिपरिया ने बायलॉज का वाचन किया। साथ ही कृषकों की आय में वृद्धि के लिए खाद, बीज केसीसी कार्ड, सदस्यता वृद्धि, गौपालन , मत्स्यपालन, बकरी पालन के संबंध में उपस्थित किसान भाइयों को शासन की महती योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राधिकृत अधिकारी सतीश साहू, कृषक कुलेश्वर देशमुख, महतरु ठाकुर, राजेंद्र गोस्वामी, समिति प्रबंधक बहादुर पिपरिया,डीगेंद्र पिपरिया, मुकेश ठाकुर, राजू लाल साहू, संजय ठाकुर, शिव नेताम सहित 30 किसान भाई – बहन उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों ने किसानों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की बात कहीं। साथ ही रासायनिक खाद की संतुलित उपयोगिता के संबंध में बहुत। ही अच्छी जानकारी दिए।