Home Uncategorized दुर्ग जिले में पहली बार शराब के नशे में बस चालक  को...

दुर्ग जिले में पहली बार शराब के नशे में बस चालक  को कारावास की सजा ,15000 अर्थ दंड के साथ तीन दिवस कारावास की सजा

52
0
आरोपी चालक नशे की अवस्था में यात्रियों से भरा बस चल रहा था
▪️ यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान गुरुनानक ट्रेवल्स की राजनांदगांव–दुर्ग–भिलाई मार्ग पर संचालित यात्री बस के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
▪️ सार्वजनिक यात्री बस को नशे की हालत में चलाकर यात्रियों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन को गंभीर खतरे में डालने पर चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई।
▪️ प्रकरण को साक्ष्यों सहित माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुर्ग द्वारा आरोपी को मोटरयान अधिनियम की धारा 185 एवं 184 के अंतर्गत दोषसिद्ध करते हुए ₹15,000/- के अर्थदंड और तीन दिवस के साधारण कारावास से दंडित किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस सड़क सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। नशे की अवस्था में वाहन चलाकर आमजन के जीवन से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग । तायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष चेकिंग के दौरान गुरुनानक ट्रेवल्स की राजनांदगांव–दुर्ग–भिलाई मार्ग पर संचालित यात्री बस को रोककर चालक की जांच की गई।
जांच के दौरान चालक जितेन्द्र देवांगन शराब के नशे में बस चलाते हुए पाया गया। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे तथा चालक का यह कृत्य यात्रियों के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहा था। चालक का ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किए जाने पर शराब का सेवन करना प्रमाणित हुआ।
आरोपी चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 एवं 184 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुर्ग द्वारा प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आरोपी को दोषसिद्ध करते हुए ₹15,000/- के अर्थदंड से दंडित किया गया।
यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक परिवहन वाहन का चालक यदि शराब के नशे में वाहन चलाकर नागरिकों के जीवन को जोखिम में डालता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में यातायात पुलिस दुर्ग में पदस्थ उप निरीक्षक भीखम द्वारा विशेष सतर्कता एवं सक्रियता का परिचय देते हुए गुरुनानक ट्रेवल्स की यात्री बस के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। उनके द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित कर प्रकरण को सफलतापूर्वक माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को दोषसिद्ध कर दंडित किया गया। यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की समन्वित एवं प्रभावी भूमिका उल्लेखनीय रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस सभी सार्वजनिक परिवहन वाहन चालकों एवं अन्य वाहन चालकों से अपील करती है कि नशे की अवस्था में किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय आपकी एक छोटी सी लापरवाही अनेक निर्दोष लोगों के जीवन के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा अभियान में दुर्ग पुलिस का सहयोग करें। नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं निरंतर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here