भिलाई। केन्द्र सरकार व्दारा बिजली के उपभोक्ताओं को अनेकों लुभावने वादे कर शौर्य ऊर्जा के पैनल लगाने ग्राहक तो बना लिये लेकिन इससे उत्पन्न बिजली को बिजली कंपनी बहुत ही नाम मात्र की राशि की दर पर उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।
केन्द्र सरकार विभिन्न योजनाओं को नागरिकों के लाभ के लिए क्रियान्वित करती है परन्तु प्रधानमंत्री सौंदर्य घर योजना के तहत तैयार बिजली का भुगतान इस तरह कर रही है कि आम नागरिकों के समझ से परे है। इसे इस तरह समझा जा सकता है कि घरेलू बिजली के भाव लगभग 6-7 रूपये प्रति युनिट के दर पर बिजली विभाग ग्राहकों से वसूलती है जबकि शौर्य घर योजना से पैदा हुए बिजली को पूर्व में 2.50 रूपये प्रति युनिट के भाव पर लेती थी लेकिन इसे कम कर 1.90 रूपये प्रति युनिट के दर पर गणना करने लगी है। जिससे आम उपभोक्ता को भारी नुक्सान सहना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार व्दारा 200 युनिट की छूट उन्हीं उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है जिनकी खपत प्रति माह 400 युनिट से कम हो।
यह जानकारी भी आवश्यक है कि शौर्य बिजली योजना की छूट युनिट के अन्तर को ना मानकर राशि में अन्तर कर, भारी भरकम टैक्स सहित राशि उपभोक्ता से वसूला जा रहा है,जिससे इस योजना के हितग्राहियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे स्वयं को ठगा सा महसूस करने लगे हैं।