दुर्ग । सांई नगर बघेरा में प्रार्थी थान सिंह देवांगन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र देवांगन एवं मृतक कैलाश देवांगन दोनों सगे भाई हैं। दोनों भाइयों द्वारा चॉइस सेंटर का संचालन किया जाता था। पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों भाइयों के मध्य आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर हिसाब-किताब के संबंध में दोनों के मध्य विवाद हुआ।
विवाद के दौरान आरोपी देवेन्द्र देवांगन द्वारा अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण कैलाश देवांगन की मृत्यु हो गई।
प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में लिया गया है तथा प्रकरण की अग्रिम विवेचना की जा रही है।