Home Chattisgarh ▪️ पाटन शराब भट्टी में मारपीट के बाद युवक की मौत ,...

▪️ पाटन शराब भट्टी में मारपीट के बाद युवक की मौत , अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पर हुई युवक की मौत

23
0
 थाना पाटन पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया
▪️ मृतक की मृत्यु के बाद मर्ग जांच में पंचों के कथन एवं शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंतरिक चोट पाए जाने पर अपराध दर्ज किया
 पाटन । शराब पीने की बात को लेकर हुई भट्टी में हुए मारपीट में घायल युवक की उपचार के बाद रात्रि  लगभग 9:00 बजे घर पर मृत्यु होने के मामले में थाना पाटन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया ।
 मृतक रूपेश कुमार वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ग्राम फुण्डा, पुराना बाजार चौक, थाना पाटन, जिला दुर्ग शराब खरीदने के लिए पाटन शराब भट्टी गया था। वहां ग्राम चीचा निवासी आरोपी विपिन चंद्राकर से शराब पीने की बात को लेकर विवाद एवं मारपीट हुई। जिसमें मृतक आंतरिक अंगों में गंभीर चोट लगी थी।
मारपीट की सूचना डायल-112 को प्राप्त होने पर घायल रूपेश वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात्रि में तबीयत में सुधार होने पर परिजन उसे अस्पताल से घर ले गए, लेकिन करीब 09:00 बजे उसकी तबीयत पुनः बिगड़ गई तथा उसकी मृत्यु हो गई।
मृत्यु के संबंध में थाना पाटन में मर्ग कायम कर जांच की गई। जांच के दौरान पंचों के कथन एवं चिकित्सकीय शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में आंतरिक चोट पाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। जांच में आरोपी द्वारा मृतक के पेट एवं निजी अंग के आसपास लात-घूंसों से मारपीट करना सामने आने पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 294/2026, धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पाटन पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी विपिन चंद्राकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here