चारामा । श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरीश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 135/2026, धारा 137(2), 87, 64(2)(ड), 64(1), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
दिनांक 25.06.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना चारामा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.06.2026 को सुबह करीब 10:00 बजे उसकी नाबालिग पुत्री घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं आई। परिजनों द्वारा आसपास एवं संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।





