Home Others नेपाल में आई भीषण बाढ़,100 से अधिक भारतीय नागरिक लापता 

नेपाल में आई भीषण बाढ़,100 से अधिक भारतीय नागरिक लापता 

28
0
नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की वजह से यहां के कई गांव बह गए हैं। अलग-अलग ज़िलों से अब तक कम से कम 17 शव बरामद किए गए हैं। देश के रसुवा ज़िले के भोटेकोशी नदी में बाढ़ आई है। बाढ़ का कारण ग्लेशियर के फटने को माना जा रहा है। इसका असर कई ज़िलों पर पड़ा है। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने बताया है कि 291 विदेशियों सहित 384 पर्यटकों से संपर्क नहीं हो पाया है।

बोर्ड के अनुसार, जिन पर्यटकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें से सबसे अधिक संख्या भारत से है, जिनमें से 100 से अधिक भारतीय हैं।
इस आपदा में 400विदेशी लापता,93 नेपाली नागरिक जिसमें 105 भारतीय शामिल हैं। वहीं 15 नागरिकों के मौत की खबर है।
 कोसी-गंडक-गंगा से सटे बिहार के 6 जिलों में खौफ

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल-चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी में अचानक बढ़े जलस्तर के बाद गंडक नदी में बाढ़ की लहर आने की आशंका ह। बिहार-यूपी के सीमावर्ती जिलों को सतर्क रहने और गंडक बैराज के गेट सावधानी से संचालित करने की सलाह दी गई है। नेपाल के रसुवा में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here