Home Others एआई(AI) के बढ़ते प्रभाव को विशेषज्ञों ने मानवा के लिए खतरा कहा

एआई(AI) के बढ़ते प्रभाव को विशेषज्ञों ने मानवा के लिए खतरा कहा

6
0

नई दिल्ली। एंथ्रोपिक के एक वरिष्ठ सुरक्षा शोधकर्ता ने चेतावनी दी है कि एआई इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है कि उनके हिसाब से अगले दस साल के भीतर इसके सभी इंसानों की मौत का कारण बनने की संभावना 10% से ज़्यादा है।

इवान ह्यूबिंगर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मौजूदा एआई मॉडलों से ख़तरा “कम” है।

लेकिन उन्हें चिंता है कि जल्द ही यह तकनीक ख़ुद को बेहतर बनाने में सक्षम हो सकती है और उस स्तर तक पहुंच सकती है जहां यह मानवता के अस्तित्व के लिए ख़तरा बन जाए।

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब फ़ाइनेंशियल टाइम्स ने रिपोर्ट किया कि एंथ्रोपिक ने अपने नए मॉडल को ब्रिटेन के एआई सेफ़्टी इंस्टीट्यूट (एआईएसआई) के साथ साझा नहीं किया।

यह संस्थान एआई से जुड़े ख़तरों का आकलन करने वाली दुनिया की प्रमुख संस्थाओं में से एक है। बीबीसी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए एंथ्रोपिक से संपर्क किया है।

ह्यूबिंगर की यह टिप्पणी एंथ्रोपिक के एक शोधकर्ता के बारे में आई ख़बर के जवाब में थी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक़ उस शोधकर्ता ने नौकरी छोड़ दी थी और इसकी वजह एआई के नियंत्रण से बाहर होते जाने की चिंता बताई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here