रायपुर । आज पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय पहुंचकर छात्राओं और उनके पालकों से मिला। उनकी बात सुनी, उनकी नाराज़गी समझी और उन्हें यह भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं हमारी अपनी हैं।
बच्चों की हर जायज़ चिंता का समाधान संवाद, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करना हमारी प्राथमिकता है। हमारे बच्चे सड़क पर नहीं, स्कूल में, किताबों के साथ और अपने सपनों की ओर आगे बढ़ते हुए दिखें, यही हम सबकी जिम्मेदारी है।
उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।