भिलाई। माना जाता है सिक्ख समाज मानव सेवा में हमेशा सर्वोपरि होते हैं। जिसे पूरे मुस्तैदी के साथ हैवी ट्रांस्पोर्ट के डायरेक्टर और “यूथ सिख सेवा समिति भिलाई” के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह निभाते आ रहे हैं।
हेल्पलाइन नंबर 9755212855
सुबह “यूथ सिख सेवा समिति भिलाई” के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आया कि कांट्रेक्टर कॉलोनी निवासी मंगल सिंह जो कि हेल्पर का काम करते थे, उनका घर पर बीमारी की वजह से देहांत हो गया है। घर पर छोटी बहन , विधवा बहन , छोटा भाई जिसके पैर में एक्सीडेंट के कारण प्लेट डाला है और बुजुर्ग पिता है।
संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को जानकारी मिलने पर उन्होंने समिति के माध्यम से अंतिम संस्कार सह सम्मान के साथ रामनगर मुक्तिधाम में किये जाने की तैयारी में जुट गये।
जिनका कोई नहीं उसका यूथ सिख सेवा समिति भिलाई
यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लगातार समिति सेवा कार्य में जुटी रहती है। उन्होंने यूथ सिख सेवा समिति भिलाई और सर्व समाज कल्याण समिति के द्वारा भिलाई के हर जरूरत मंदों की मदद करने का प्रण लिया है।
यदि आपको भी किसी लावारिश या ऐसे किसी परिवार की जानकारी मिले जो अंतिम संस्कार करने में सक्षम नहीं है, उनकी जानकारी समिति के हेल्पलाइन नंबर 9755212855 पर दे सकते हैं । मृत शरीर का अंतिम संस्कार सह सम्मान के साथ समिति के द्वारा किया जाएगा ।