कुम्हारी। रात्रि लगभग 9:30 बजे रामनगर कुम्हारी निवासी कोमल साहू अपने स्पोर्ट्स बाइक से अहिवारा रोड , रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रही कार से मोटरसाइकिल टकरा गई। बाइक में 3 वर्ष का बालक भी सवार था,जिसकी मौत हो गई
नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी के रामनगर निवासी कोमल प्रसाद साहू (लगभग 30 वर्ष) अपने 3 वर्षीय बेटे दिनेश कुमार साहू के साथ स्पोर्ट्स बाइक क्रमांक सीजी 04 BT 9488 से जा रहे थे। इसी दौरान अहिवारा स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 07 GK 0045 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।