Home Chattisgarh फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को स्वयं का वाहन...

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को स्वयं का वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

10
0
Oplus_16908288
▪️आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत कर किराये की कार को अपना वाहन बताकर अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया।
भिलाई । प्रार्थी हिमांशु वैष्णव द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी शुभम अनिल रामटेके द्वारा फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज प्रस्तुत कर वाहन क्रमांक CG 10 BE 6250 को किराये पर लिया गया था। आरोपी द्वारा उक्त किराये के वाहन को अपना वाहन बताकर अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया गया।
रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 388/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को चंद घंटों के भीतर हिरासत में लिया गया। विवेचना एवं पूछताछ के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर समक्ष गवाह वाहन क्रमांक CG 10 BE 6250 को बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं थाना स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here