Home देश-विदेश ट्रंप की घरेलू कमजोरी बनी ईरान के लिए टॉनिक, दो दिन वाला...

ट्रंप की घरेलू कमजोरी बनी ईरान के लिए टॉनिक, दो दिन वाला फॉर्मूला नहीं माना तो अमेरिका को नर्क में धकेलने की दे दी धमकी

2
0

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में करारी हार से ट्रंप कमजोर पड़ गए हैं. उनका आत्‍मविश्‍वास भी हिल गया है. ट्रंप की यही घरेलू कमजोरी अब अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन यानी ईरान के लिए एक ‘टॉनिक’ बन गई है. ईरान अब जान गया है कि ट्रंप अब 5 मजबूरियों में ऐसे बंध गए हैं कि चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते हैं. इन्हीं मजबूरियों का फायदा उठाते हुए ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ट्रंप के साथ एक नया खेल खेलना शुरू कर दिया है. अराघची ने सीधी धमकी दे डाली है कि अगर उनका ‘दो दिन वाला फॉर्मूला’ नहीं माना गया, तो वो अमेरिका को नर्क में

ईरान की खुली धमकी: ‘या तो शर्त मानो या नर्क झेलने के लिए तैयार रहो’
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति को सीधे तौर पर ललकारा है. अराघची ने कहा कि अमेरिकी मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है, अब व्हाइट हाउस को भी अपना फैसला करना होगा.

ईरान ने अमेरिका के सामने एक अजीबोगरीब ‘2 दिन का प्रपोजल’ रखा है. ईरान की मांग है कि अमेरिका सभी मोर्चों पर चल रहे युद्ध को तुरंत खत्म करे और उनकी शर्तें माने. इसके साथ ही अराघची ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने युद्ध का रास्ता चुना, तो उनके जंग की आग में तपे हुए लड़ाके ऐसा कहर बरपाएंगे कि अमेरिका के लिए धरती पर रहना नर्क बन जाएगा. दूसरी तरफ, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की इन मांगों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें ‘बकवास’ बताया है. लेकिन सवाल ये है कि ईरान इतने कड़े तेवर दिखा क्यों रहा है? इसका सीधा जवाब ट्रंप की घरेलू कमजोरियों में छिपा है.

ट्रंप की वो 5 घरेलू कमजोरियां, जो ईरान के लिए बन गईं हथियार
ईरान या किसी भी देश के साथ लंबे समय तक सैन्य तनाव या युद्ध चलाने के लिए भारी-भरकम फंड की जरूरत होती है. अमेरिका पहले ही कई मोर्चों पर 40 अरब डॉलर से ज्यादा का भारी-भरकम फंड झोंक चुका है. अब स्थिति ये है कि अमेरिका का खजाना खाली हो रहा है और ज्यादा फंड या बजट पास कराने के लिए ट्रंप को संसद में विरोधी डेमोक्रेट्स के सामने हाथ फैलाना पड़ेगा. डेमोक्रेट्स पहले ही ट्रंप को घेरने के मूड में हैं, ऐसे में उन्हें युद्ध के लिए आसानी से पैसा मिलने वाला नहीं है.

अमेरिका में इस समय ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग’ आम आदमी की कमर तोड़ रहा है. जनता महंगाई से त्रस्त है. ऐसे में अगर ट्रंप किसी नए युद्ध में कूदते हैं या ईरान से सीधा टकराव मोल लेते हैं, तो महंगाई और ज्यादा बढ़ जाएगी, जिससे अमेरिकी जनता का गुस्सा सीधे तौर पर ट्रंप सरकार पर फूटेगा.

आम अमेरिकियों की जेब पर सबसे बड़ा असर पेट्रोल-डीजल यानी गैसोलीन की कीमतों का पड़ता है. ट्रंप ने रूस के साथ डीजल की लीड करके जनता को लॉलीपॉप तो दिखा दिया है लेकिन अमेरिका में अभी गैसोलीन के दाम काफी ज्यादा बने हुए हैं, जिससे आम लोग भयंकर गुस्से में हैं. युद्ध की स्थिति में तेल की सप्लाई बाधित होती है और कीमतें आसमान छूने लगती हैं, जो ट्रंप के राजनीतिक भविष्य के लिए बहुत घातक साबित हो सकता है.
आज की तारीख में अमेरिका पर पहले से ही कर्ज का पहाड़ लदा हुआ है. देश की आर्थिक हालत ऐसी नहीं है कि वो एक और महंगे और लंबे युद्ध का बोझ आसानी से उठा सके. कर्ज ज्यादा होने के कारण ट्रंप चाहकर भी अपनी अर्थव्यवस्था को युद्ध के रास्ते पर झोंकने का जोखिम नहीं उठा सकते.

ग्लोबल एनर्जी मार्केट में रूस के डीजल और तेल आपूर्ति को लेकर पहले से ही तमाम पाबंदियां और उथल-पुथल मची हुई है. ऐसे में इंटरनेशनल स्तर पर ईंधन के दाम को कंट्रोल करना ट्रंप के बस से बाहर होता जा रहा है. घरेलू स्तर पर तेल के दाम कम करना ट्रंप की सबसे बड़ी इच्छा है, लेकिन चाहकर भी वो कीमतों को नीचे नहीं ला पा रहे हैं, क्योंकि ग्लोबल मार्केट की मजबूरियां उनके हाथ बांधे हुए हैं.

ईरान बहुत शातिर तरीके से अमेरिकी राजनीति की नब्ज को पकड़ चुका है. तेहरान अच्छी तरह जानता है कि मिडटर्म चुनाव हारने के बाद डोनाल्ड ट्रंप इस समय सियासी तौर पर सबसे कमजोर स्थिति में हैं.
ट्रंप के पास न तो संसद का पूरा समर्थन है और न ही अमेरिकी जनता इस वक्त किसी नए युद्ध या महंगे सैन्य संघर्ष का समर्थन करने के मूड में है. अमेरिकी लोग चाहते हैं कि सरकार देश के अंदर महंगाई और अर्थव्यवस्था को संभाले, न कि विदेशों में जाकर जंग लड़े. ईरान इसी कमजोरी को अपना सबसे बड़ा हथियार बना रहा है. वो लगातार आक्रामक बयानबाजी कर रहे हैं ताकि ट्रंप दबाव में आ जाएं और अमेरिका बिना लड़े ही पीछे हटने को मजबूर हो जाए.

अमेरिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती
ट्रंप के सामने इस वक्त दोतरफा तलवार लटकी हुई है. एक तरफ अगर वो ईरान की धमकियों का कड़ा जवाब देते हैं और सैन्य कार्रवाई की सोचते हैं, तो देश के भीतर महंगाई, भारी कर्ज और संसद में डेमोक्रेट्स का विरोध उनकी सरकार को अंदर से खोखला कर देगा. दूसरी तरफ, अगर वो ईरान के सामने झुकते हैं या उसकी धमकियों को नजरअंदाज करते हैं, तो ग्लोबल स्टेज पर अमेरिका की साख मिट्टी में मिल जाएगी और पूरी दुनिया में ट्रंप की ‘दबंग’ इमेज को बड़ा धक्का लगेगा.

अमेरिका का मिडटर्म चुनाव भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसके जो राजनीतिक साइड-इफेक्ट्स निकले हैं, उन्होंने व्हाइट हाउस की नींद उड़ा दी है. ईरान की ये धमकी इस बात का साफ संकेत है कि आने वाले दिनों में पश्चिम एशिया का इलाका दुनिया का सबसे खतरनाक अखाड़ा बनने वाला है, जहां एक कमजोर अमेरिका और एक आक्रामक ईरान आमने-सामने होंगे.