Home देश शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 140 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,020 के...

शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 140 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,020 के पार

3
0

शेयर बाजार में पहला कारोबारी सेशन है. रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ नए संवत की शुरुआत हुई थी. आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है. पिछले सात कारोबारी सेशन में बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है. इस दौरान निफ्टी 22,500 के निचले स्तर से उछलकर 25,000 के पार पहुंच गया. निफ्टी 50 के 14 शेयरों में पिछले हफ्ते 10% से ज्यादा की तेजी आई. हालांकि, इतनी बड़ी तेजी के बाद आज बाजार में कुछ मुनाफावसूली और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,000 का स्तर काफी अहम रहेगा. इसके ऊपर टिकने पर बाजार में और तेजी की उम्मीद बढ़ सकती है. वहीं, गिरावट आने पर 24,800 से 24,750 का स्तर मजबूत सपोर्ट बन सकता है. बैंक निफ्टी भी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 3,000 अंक दूर है. आज रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक जैसे बड़े शेयरों पर नजर रहेगी. आज शेयर बाजार से जुड़ी हर अपडेट आपको बताएंगे.

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,019 के पार
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 137.61 अंक यानी 0.17% बढ़कर 81,137.01 पर पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी 34.55 अंक यानी 0.14% की तेजी के साथ 25,019 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 750 अंक फिसला, निफ्टी 24,850 के नीचे; मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बिकवाली का दबाव बढ़ गया. सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से करीब 750 अंक फिसल गया, जबकि निफ्टी 24,850 के नीचे आ गया. बाजार में गिरावट की प्रमुख वजहों में मुनाफावसूली और IT शेयरों में भारी बिकवाली शामिल रही.

शेयर बाजार में गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 389 अंक टूटा, निफ्टी 24,855 के नीचे
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गई है. सेंसेक्स 389.40 अंक यानी 0.48% टूटकर 80,610 पर आ गया है. वहीं, निफ्टी 131.15 अंक यानी 0.52% गिरकर 24,855.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

सिटी रिसर्च को भारतीय शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद, 2027 के अंत तक 28,000 पर पहुंच सकता है निफ्टी
ब्रोकरेज फर्म सिटी रिसर्च को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी की उम्मीद है. फर्म का अनुमान है कि निफ्टी 50 इंडेक्स 2027 के अंत तक 28,000 अंक के स्तर पर पहुंच सकता है. इसके पीछे कंपनियों की मजबूत कमाई की उम्मीद, कच्चे तेल की कम कीमतें और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खर्च की रफ्तार धीमी होने जैसे कारण हैं. सिटी के मुताबिक, ये सभी कारक भारतीय शेयर बाजार को मजबूती दे सकते हैं.