मंदिरों में दिनभर चलता रहा भजन
दुर्ग, 22 जनवरी 2024।अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रमोत्सव के अवसर पर कसारीडीह स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का सीधा प्रसारण किया गया तथा दीप प्रज्जवलन किया गया।




