?हाइवे पेट्रोलिंग के जवानों ने गोल्डन हावर्स मे घायल ट्रक ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल
भिलाई । सिरसा गेट चौक से पहले पदुम नगर के सामने रायपुर से दुर्ग मार्ग मे दोपहर 04 बजे एक ट्रक चालक वाहन क्रमांक WB 33 E 7653 जो अचानक ब्रेक मारने से पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक MH 14 NU 0379 टकरा जाने से चालक चंद्रशेखर बुरी तरह से घायल हो कर ट्रक के केबिन मे फस गया जिसे हाईवे पेट्रोलिंग 03 के जवान आरक्षक विक्रांत श्रीवास्तव, आरक्षक देवानंद टंडन केबिन को कटर से काटकर घायल को तत्काल बाहर निकाल तत्काल सुपेला शासकीय अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया जिस समय पर इलाज मिलने से घायल ट्रक ड्राइवर की जान बचाई जा सकी।




