विधायक ने कहा बीएसपी कर रही पक्षपातपूर्ण कार्यवाही
भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जा रही अवैध कब्जों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही को पक्षपातपूर्ण कहा है और कलेक्टर को पत्र लिखकर द्वेषपूर्ण भेजे गए नोटिस को खारिज किये जाने का अनुरोध किया है।
ज्ञात हो कि भिलाई के विधायक बीएसपी टाउनशिप एनफ्रोस्मेंट विभाग व्दारा किये जा रहे कार्यवाही के विरुद्ध लगातार मुखर होते रहे हैं। लेकिन अब बीएसपी ने विधायक और उनके सहयोगियों को भी अतिरिक्त निर्माण को खाली करने का नोटिस जारी कर दी गई है। इसे रोकने के लिए देवेन्द्र यादव ने जिले के कलेक्टर को पत्र लिखा है।




