? स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिया तोहफा
दुर्ग । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज,रामगोपाल गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दुर्ग रेंज पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों की सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की है। उपरोक्त योग्यता सूची में दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिले से कुल 56 प्रधान आरक्षक के नाम शामिल है।





