पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन
भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 तारीख को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन संयुक्त रूप से दुर्ग शहर, ग्रामीण एवं भिलाई के द्वारा दुर्ग के गांधी प्रतिमा के पास आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सम्मिलित होने के लिए अपने निवास स्थान भिलाई तीन से निकले जैसे ही उनका काफिला पदुम नगर भिलाई तीन उनके निवास से निकला 20-25 की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। बिना किसी पूर्व सूचना के एक पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर नारेबाजी और हुड़दंग किया गया तथा पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात्त सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री जिनका जेट श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है उनके सुरक्षा में गंभीर चूक की गई । आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक की सुरक्षा में सेंधमारी कर बजरंग दल के हुड़दंगियों के हौसले बुलंद है।




