आरक्षक पर चरित्रहीनता का भी लग चुका है आरोप
दुर्ग। छावनी थाना में पदस्थ आरक्षक विवेक पोद्दार को एसपी ने निलंबित कर दिया है। आरक्षक पर विभागीय गोपनीयता भंग करने का आरोप था।

आरक्षक विवेक पोद्दार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। जारी आदेश में लिखा गया है कि, थाना छावनी में पंजीबद्ध नारकोटिक्स एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले में इसकी भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। इसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए विभागीय गोपनीयता को भंग किया था। एससी कार्यालय से जारी पत्र से जारी विज्ञप्ति में आरक्षक पर गोपनीयता भंग करने का आरोप लगा था,जिस पर उसे लाईन अटैच कर दिया गया था।जांच में आरोप सही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने आरक्षक विवेक पोद्दार को निलंबित कर दिया है।




