Home Chattisgarh पाटन ब्लॉक के युवा पत्रकार किशन हिरवानी पर असमाजिक तत्वों ने किया...

पाटन ब्लॉक के युवा पत्रकार किशन हिरवानी पर असमाजिक तत्वों ने किया हमला,

102
 आरोपियों को जल्द करें गिरफ्तार नहीं तो संघ करेंगे धरना प्रदर्शन
सेलुद । सेलुद से जामगांव आर जाने के मार्ग बजरंग चौक के फोटो स्टूडियो एवम अपने अखबार के आफिस में कार्य कर रहे पत्रिका के पत्रकार और साहू समाज के तहसील मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी पर दो हमलावर घुस कर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया जिससे श्री हिरवानी के सिर में गंभीर चोट आई है जिन्हे समीप के ही निजी अस्पताल तुरंत इलाज कराया जा रहा है
 उतई पुलिस को जानकारी मिलते ही जांच में जुट गई है आसपास के सी सी कैमरे खंगाले जा रहे है जल्द ही हमलावरों का पता चल जाएगा ,पत्रकार संघ के सभी साथी सेलुद पहुंच गए है
ज्ञात सूत्र से पता चला है कि दो लोग फोटो खिंचवाने, पेन कार्ड बनवाने के नाम से दुकान में प्रवेश किया साथ में रहे एक हमलावर के हाथ में क्रिकेट का बैट था हिरवानी कुछ समझ पाते इसके पहले ही हमला कर दिया एवम बाहर पहले से ही खड़ी बाइक में बैठ कर फरार हो गए
सेलुद के इस बजरंग चौक में बाहरी तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है इस तरह दिनदहाड़े दुकान में घुसकर हमला होना बहुत ही चिंता का विषय है।अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन ने मांग किये हैं कि जल्द ही आरोपीयों को गिरफ्तार कर ठोस कार्रवाई किया जाये नहीं तो अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन धरना प्रदर्शन करेंगें। अध्यक्ष संदीप मिश्रा, गंगादीन साहू, भेदप्रकाश वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, बलराम यदु, खूबी राम साहू, अंचल पांडे, बलराम वर्मा, पुनेन्द्र सिन्हा, धनराज साहू,राजेंद्र (बल्लू )राय, टिकेंद्र वर्मा, सहित संघ क़े सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here