मनेन्द्रगढ़ । सूरजपुर में डबल मर्डर की घटना ने सियासी गलियारे को हिलाकर रख दिया है। सुबह प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की लाश घर से पांच किलोमीटर दूर मिली, जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मामला हाथ से निकल चुका था और लोग में आक्रोश भर चुका था। वहीं, अब खबर आ रही है कि आरोपी NSUI का जिला महासचिव है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है। इसी इलाके में प्रधान आरक्षक तालिब शेख का परिवार रहता है। रविवार देर रात आरोपी कुलदीप साहू ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बच्चे का अपहरण कर लिया और दोनों की हत्या कर दी। दोनों के शव घर से 5 किमी दूर एक खेत से बरामद किया गया हैं।




