
कुम्हारी
नगरीय निकाय चुनाव अंतर्गत कुम्हारी नगर पालिका परिषद चुनाव में भाजपा की मीना वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी रामप्यारी पटेल को 4660 मतों से शिकस्त देकर कुम्हारी पालिका में अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। बता दे कि बीते 10 वर्षों बाद कुम्हारी पालिका में कमल खिला है। इससे पहले पिछले दो सत्रों में कांग्रेस का अध्यक्ष रहा है। शनिवार को स्वामी आत्मानंद परिसर में हुए मतगणना में चुनाव आयोग पालिका प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की मुश्तैदी के बीच मतगणना का कार्य किया गया। मतगणना स्थल के बाहर दिन भर भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थित बनी रही। परिणाम आने के बाद अपने-अपने जीत के जयकारे के साथ जश्न मनाते हुए जुलूस निकाला गया। 24 वार्डों के 37 बूथों में हुए मतदान में कांग्रेस के 11 पार्षद एवं भाजपा के 11 पार्षदों ने जीत दर्ज की है वहीं 2 बागियों ने जीत का परचम लहराया। दोनों ही उम्मीदवार भाजपा से टिकिट नही मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। जीत के बाद भाजपा उम्मीदवार मीना वर्मा ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि देश प्रदेश के बाद नगर में भी भाजपा को जनता ने त्रिपाल सरकार बनाने में आशीर्वाद दिया है।

कांग्रेस के विजयी पार्षदगण
भाजपा विकासशील पार्टी है उनकी विचारधारा सिर्फ लोगों का विकास करना है। नगर में मूलभूत सुविधाओं के अतिरिक्त नगर का सौदर्यीकरण, स्वस्थ्य, शिक्षा एवं सफ़ाई पर विशेष ध्यान देकर नगर को एक विकसित शहर का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता होगी अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य की लाभकारी योजनाओं को पहुंचना ही लक्ष्य होगा।
पार्षद चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गज हारे, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष लोकेश साहू सबसे बड़े अंतर से जीते



