छावनी में आयोजित जनसभा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री
भिलाई नगर। कांग्रेस राज में पिछले 5 सालों में टायलेट तक साफ नहीं हो सका और आज ये झूठा प्रचार कर भाजपा सरकार के कार्यों को अपना बता रहे हैं। इनके राज में भिलाई अपराध का गढ़ बन गया जहां अपराधी बात-बात पर चाकू चला देते हैं। उक्त बातें आज भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने छावनी में आयोजित जनसभा के दौरान कहीं। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी सभा को संबोधित किया और छावनीवासियों से वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही फिर से विकास होगा और लोगों को पट्टा मिलेगा।




