भिलाईनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए योजना शुरू करने का वादा किया तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगा। खुद कांग्रेसियों ने 2018 में अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 500 रूपए देने का वादा किया था वो तो कर नहीं पाए और अब जब भाजपा महिलाओं को सहयोग दे रही है तो फिर झूठा वादा कर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उक्त बातें भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार जोन -1 में आय़ोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि खुर्सीपार कालेज की बिल्डिंग भी बनेगी और यहां बीएड पाठ्यक्रम भी शुरू होगा। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थिति असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भिलाई की यह जनसमूह देखकर मैं आज से ही ये बोल सकता हूं कि भिलाई में कमल खिल रहा है।




