Home Chattisgarh दुर्ग पुलिस ने चलाया वारंटियो के खिलाफ विशेष अभियान,255 वारंटियो को किया...

दुर्ग पुलिस ने चलाया वारंटियो के खिलाफ विशेष अभियान,255 वारंटियो को किया गया गिरफ्तार

44
16 वर्ष पुराने वारंटी को भी किया गया गिरफ्तार,सभी वारंटी के फिंगरप्रिंट भी लिए गए
वारंटियो को कड़े शब्दों में अपराधिक कृत्य से दूर रहने की दी गई हिदायत
        जिला दुर्ग में वर्षों से लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियो पर तामिली हेतु तीन दिनों तक दुर्ग पुलिस व्दारा विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियो की पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित कर वारंटियों के सकुनत तथा संभावित जगहो पर दबिश दिया गया। अभियान के तहत 107 बेमियादी तथा 148 गिरफ्तारी वारंट, कुल 255 वारंटी को दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस विशेष अभियान के तहत वारंटियो का नाम सूचीबंद्ध कर, फिंगर प्रिंट लेकर डाटा बेस तैयार किया गया है। अभियान में जिलो के सभी थानो के साथ-साथ एसीसीयू की टीम के द्वारा वारंटियो की पतासाजी एवं धरपकड़ की गई है।
अभियान के तहत थाना नेवई के वर्ष 2009 के प्रकरण में फरार वारंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here