कुम्हारी। स्टेशन चौक कुम्हारी में सुबह एक ह्रदय विदारक घटना ने सभी को गमग न कर दिया। रोज की तरह स्टेशन चौक कुम्हारी में लोगों की चहल-पहल थी। तभी तालाब पार कुम्हारी निवासी मदन यादव पिता कालूराम यादव उम्र 45 वर्ष रूपनगर उड़िया पारा से किसी काम से जाकर वापस लौट रहा था तभी अहिवारा रोड से रायपुर की ओर जा रही सीमेंट भरी हुई ट्रक मोड़ते वक्त युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कुम्हारी पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी जप्त कर लिया है। ट्रक चालक शराब के नशे में धुत्त था।