Home देश बैंक में कराएं गोल्ड की FD, न चोरी का डर और न...

बैंक में कराएं गोल्ड की FD, न चोरी का डर और न खोने का गम, हर साल बढ़िया ब्याज भी मिलेगा, समझें पूरा प्‍लान

7
सोना सभी खरीदते हैं और उसे खास मौकों पर पहनते भी हैं. कई बार आपको मुसीबत के समय आर्थिक मदद दिलाने में भी यह सोना मददगार होता है. लेकिन, गोल्‍ड लोन लेने वालों को इसके एवज में मोटा ब्‍याज चुकाना पड़ता है. रिजर्व बैंक ने एक ऐसी स्‍कीम दी है, जहां आप अपना सोना देते हैं तो उस पर ब्‍याज चुकाने के बजाय उल्टा बैंक से आपको हर साल पैसा मिलता है. इतना ही नहीं, आपका सोना भी सुरक्षित रहता है और जब आप चाहें इसे वापस ले सकते हैं. कहने का मतलब है कि यह एक तरह से गोल्‍ड की एफडी कराने का जैसा है. जहां आपका मूलधन यानी सोना तो सुरक्षित रहता ही है, उस पर ब्‍याज भी ऊपर से मिल जाता है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं रिजर्व बैंक की गोल्‍ड मोनेटाइजेशन स्‍कीम (GMS) की. वैसे तो यह योजना काफी पुरानी है लेकिन अब आरबीआई ने इसमें बदलाव करने की तैयारी कर ली है. योजना के तहत आप अपने सोने को बैंक में जमा करा सकते हैं. इसके एवज में आपको बैंक से ब्‍याज मिलेगा. आरबीआई का मानना है क‍ि देश में करीब 20 हजार टन सोना आम आदमी के पास है. अगर यह सोना बैंकों में वापस आ जाए तो आयात पर निर्भरता कम की जा सकती है.
योजना में क्‍या होगा बदलाव
रिजर्व बैंक अभी तक इस योजना के तहत 2.5 फीसदी ब्‍याज देता था, लेकिन अब इसे बढ़ाने की तैयारी है. आरबीआई का मानना है कि अगर सोने पर लोगों को ज्‍यादा ब्‍याज मिलेगा तो वे अपना सोना बैंकों के पास जमा करा सकते हैं. अभी तक सोने को इसलिए भी लोग मोनेटाइजेशन स्‍कीम में नहीं जमा करते हैं, क्‍योंकि बैंक इस सोने को पिघलाकर बार या बिस्‍कुट बनाकर रखते हैं. लेकिन, अब लोग सोने के गहने खरीदने के बजाय सिक्‍के और बार में निवेश करना ज्‍यादा पसंद करते हैं. यही वजह है कि आरबीआई इस स्‍कीम को लेकर उत्‍साहित नजर आ रहा है. उसे लगता है कि लोगों को अब अपने गहने पिघलाए जाने का डर नहीं रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here