कुम्हारी । भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में एवं सैकडों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से साथ निकली ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ दिन 4 अगस्त दिन मंगलवार को कुम्हारी नगर पहुंची जहां कुम्हारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सैकडों कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का जोशीला स्वागत किया एवं इस मुहिम में कंधे से कंधा एवं कदम से कदम मिलाकर साथ चलने की बात कहीं। ‘भिलाई बचाओ आंदोलन’ का नेतृत्व कर रहे भिलाई कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत आने वाले टाउनशिप और स्थानीय व्यापारियों सहित अन्य लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं स्थानीय प्रशासन से लगातार मांग करने के बाद भी इसका निराकरण नही किया जा रहा है इसी मुद्दे को हम महामहिम राष्ट्रपति के संज्ञान में लाने के लिए 18 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए राज भवन जा रहे है। वहीं राकेश ठाकुर दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने कहा कि भिलाई के लोगों को न्याय एवं उनके हक दिलाने के लिए यह पदयात्रा निकाली गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के अध्यक्ष मनहरण यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ आज कुम्हारी पहुंची है जिसका नगर के समस्त कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया एवं आह्वान किया है कि राज्य में दमनकारी भाजपा शासन का पुरजोर विरोध किया जाएगा जिसके लिए कांग्रेस का हर एक सदस्य सदन से लेकर सड़क तक इसका लड़ाई लड़ेगा। पदयात्रा में भिलाई निगम महापौर नीरज पॉल, चैतन्य बघेल, आशीष वर्मा, मनीष बंछोर सहित बड़ी संख्या में भिलाई कांग्रेस के पदाधिकारी हिस्सा लिए। वहीं कुम्हारी में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, नपा के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, ओमनारायण वर्मा, रोहित कुर्रे, लेखराम साहू, डिकेन्द्र साहू, विकास सोनकर, कमल कमलेसिया, सुनील शुक्ला, महेश सोनकर, जानकी ध्रुव, रीना साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।