Home Chattisgarh शिकायत मिलते पर निगम ने सड़कों के गड्ढों में मलबा डालकर बनाया...

शिकायत मिलते पर निगम ने सड़कों के गड्ढों में मलबा डालकर बनाया डब्ल्यूएमएम, किया फिलिंग कार्य

12
0
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत डॉ. खूबचंद बघेल पार्क मार्ग पर सड़कों में हुए गड्ढों की शिकायत मिलने पर निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
                   शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण डॉ. खूबचंद बघेल पार्क मार्ग की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन एवं निदान के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही जोन-1 नेहरू नगर की टीम मौके पर पहुंची और स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर बने गड्ढों को चिन्हांकित कर उनमें डब्ल्यूएमएम डालकर फिलिंग का कार्य कराया गया। इससे सड़क की स्थिति में सुधार हुआ है तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
     निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। बारिश के दौरान सड़कों, नालियों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों पर संबंधित जोन की टीमों को मौके पर भेजकर आवश्यक सुधार कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here