▪️ कंट्रोल रूम भिलाई में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए सम्मानित किया गया

▪️ सम्मान समारोह के माध्यम से विवेचना में गुणवत्ता, निष्पक्षता, विधिक प्रावधानों के पालन तथा प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को निरंतर प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया
कंट्रोल रूम भिलाई में उत्कृष्ट अपराध विवेचना हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दुर्ग जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट विवेचनात्मक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
दुर्ग पुलिस द्वारा अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता एवं विधिक प्रक्रिया के पालन को प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 24.08.2026 को कंट्रोल रूम भिलाई में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।




