भिलाई। 32 बंगला आईजी कार्यालय के सामने झाड़ियों में एक 22 वर्षीय युवक की लाश मिली है। जिसकी पहचान शाहरुख खान के रूप में हुई है। जो कि तकिया पारा का निवासी है। उसके सिर को किसी पत्थर से कुचला है। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, रेलवे लाइन के किनारे 32 बंगला की तरफ आने वाले पतले झाड़ीनुमा रास्ते के किनारे खून से लथपथ युवक की लाश देखी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शिनाख्त की गई।




