श्रीमती सुशीला साखरे
वरिष्ठ पत्रकार एवं तथागत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष व समाज सेवी श्रीमान अनिल साखरे जी की माताजी श्रीमती सुशीला साखरे पति दिवंगत पी. टी. साखरे जी का आज 21 सितम्बर को ह्रदय घात से बी एम शाह हॉस्पिटल में दोपहर 1.30 मिनट पर निधन हो गया हैं। जिनकी अंतिम यात्रा साखरे जी के निवास, शांति नगर सड़क नम्बर 7 से कल 22 सितम्बर को दोपहर 12 बजे रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। दिवंगत सुशीला साखरे जी श्री अनिल साखरे श्रीमती प्रतिमा सांगोले , श्रीमती सुषमा भगत की माता जी है।
स्टील सिटी हाउसिंग सोसायटी प्रेस क्लब भिलाई के अध्यक्ष अनिल साखरे की माता श्रीमती सुशीला साखरे के मृत्यु होने पर सभी पत्रकार साथियों ने दुःख व्यक्त किया है, एवं मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।




