कुम्हारी। भारी शोरगुल के बाद 5 बजे चुनावी शोरगुल थम गया। अंतिम दिन कांग्रेस समर्थको ने लगभग 5 किमी की रैली निकाल भूपेश बघेल के लिए वोट मांगा। वहीं भाजपा की रैली हाऊसिंग बोर्ड वार्ड नं.15 मंदिर प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के आमसभा को संबोधन के पश्चात समाप्त हो गई।




