▪️ 17 टीमों के द्वारा एक ही समय पर शहर के नामचीन बारों में छापा पड़ने पर बार संचालकों में मचा हड़कंप
▪️ समय सीमा का ध्यान रखने व हुक्का न पिलाने की दी गई सख्त हिदायत
दुर्ग। दिनांक 10/12/2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग में निर्देश दिए गए थे, जिसमे श्री अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग के मार्गदर्शन में दिनांक 10/12/2023 के 9 बजे से सरप्राइस अभियान चलाया गया, समस्त थाना एवम चौकी प्रभारी के द्वारा रात 9.30 बजे से चलाए गए अभियान में कुल 17 टीम बनाकर जिले के समस्त बारों में एक साथ चेकिंग कार्यवाही की गई थी, जिससे बार संचालकों में हड़कंप मचा हुआ था।




